बिहार : राबड़ी से मिलने पहुंचे शुभचिंतक, जानिए क्या रहा लालू के घर का हाल
लालू ने दिन में खायी रोटी, चावल व आलू-गोभी की सब्जी, रात में रोटी के साथ करेले की भुजिया
रांची की होटवार जेल में रात में ठीक से सो नहीं सके राजद सुप्रीमो
रांची/पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची की होटवार जेल में रात में ठीक से सो नहीं सके़ नयी जगह होने के कारण उन्हें थोड़ी परेशानी हुई़ रविवार की सुबह जगने के बाद वह जेल के अंदर ही मोर्निंग वाक भी की़ रविवार की सुबह में बिना चीनी की चाय पी़ दोपहर में उन्हें चावल, रोटी व आलू गोभी की सब्जी खाना में दिया गया़
रात में उन्होंने रोटी व करेले की भुजिया खायी. उन्होंने जेल प्रशासन से समाचार पत्र की मांग की थी़ रविवार की सुबह उन्हें जेल में आने वाला अखबार प्रभात खबर सहित अन्य सभी बड़े अखबार पढ़ने के लिए दिये गये़ जेलर सीएस सुमन ने बताया कि जेल में ऐसे राजधानी के सभी बड़े अखबार आते है़ं अपर डिवीजन के बंदियों को पढ़ने के बाद वहां से अखबार साधारण कैदियों को पढ़ने के लिए दे दिया जाता है़ जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने किसी खास चीज या खाना की फरमाइस अब तक नहीं की है़
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home