Monday, 25 December 2017

लकड़ी तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर हुआ घायल

लकड़ी तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर हुआ घायल
बेतिया : खैरा लकड़ी तस्कर व रामनगर पुलिस के बीच शनिवार की देर रात मुठभेड़ हो गयी. पुलिस व तस्करों की ओर कई राउंड गोलियां चलायी गयीं. इस दौरान पुलिस की गोली से तस्कर नबीबुलाह खान गंभीर रूप से घायल हो गया. नबीबुलाह के बांह व कुल्हे में गोली लगी है. 
 
घायल तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए  जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर  देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर  दिया. पुलिस ने नबीबुलाह व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ट्रैक्टर टेलर को भी जब्त किया है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home