Wednesday, 20 December 2017

गुजरात में बनेगा देश का पहला रेल विश्वविद्यालय, मंत्रिमंडल की मंजूरी

गुजरात में बनेगा देश का पहला रेल विश्वविद्यालय, मंत्रिमंडल की मंजूरी
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के वड़ोदरा में देश का पहला राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन विश्वविद्यालय (एनआरटीयू) स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. कंपनी कानून, 2013 की धारा 8 के तहत रेल मंत्रालय एक गैर-लाभकारी कंपनी का गठन करेगा. मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह कंपनी इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय का प्रबंधन करेगी. यह परियोजना पिछले तीन साल से लंबित थी.

बयान में कहा गया है कि कंपनी विश्वविद्यालय को वित्तीय और ढांचागत सहयोग उपलब्ध करायेगी. साथ ही यह विश्वविद्यालय के लिए कुलाधिपति और प्रति- कुलपति की नियुक्ति करेगी. बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में पेशेवर और शिक्षाविद शामिल होंगे. इस पर प्रबंधन करनेवाली कंपनी का दखल नहीं होगा और इसे शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूर्ण स्वायत्तता होगी. अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की योजना नयी अध्यापन तथा प्रौद्योगिकी एप्लिकेशंस के इस्तेमाल की है. मसलन सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग, रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तथा आर्टिफिशन इंटेलिजेंस आदि.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home