लालू जी यदि भाजपा के सामने घुटने टेक देते तो उन्हें 'राजा हरिश्चंद्र' करार दिया जाता : तेजस्वी

पटना: राजद प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आज हमलोग भाजपा के साथ समझौता कर लें तब आप देखिए ये चारा घोटाला भाईचारा घोटाला और लालू यादव राजा हरिश्चंद्र हो जाएंगे. लेकिन उनका कहना हैं कि भाजपा के सामने झुकने का सवाल नहीं हैं.
तेजस्वी ने पार्टी नेताओं संग बैठक की
विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रांची से पटना लौटने के बाद मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. तेजस्वी ने कहा कि उन लोगों को ये जानकारी पूरे राज्य से मिल रही है कि लोगों में लालू यादव के साथ जो हो रहा हैं उसके प्रति काफी आक्रोश है. उन्होंने इस बात को फिर दोहराया कि लालू यादव और उनकी पार्टी के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह भाजपा के विरोध का नतीजा है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home