Saturday, 2 December 2017

बिहार : राज्य में है घोटाले की सरकार : राबड़ी

बिहार : राज्य में है घोटाले की सरकार : राबड़ी
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में घोटाले की सरकार है. सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर विभाग में घोटाला हो रहा है. 
 
कोई भी विभाग बिना घोटाले के अछूता नहीं है. बिहार के साथ-साथ देश की जनता देख रही है. विधान परिषद परिसर में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि हां हम गुंडा-मवाली हैं. हमारी पार्टी गुंडा-मवालियों की पार्टी है. लेकिन वो क्या हैं. घोटालों की माला पहने हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि जब हम गुंडा-मवाली हैं तो बिहार की जनता हमें चुनाव में जिता कर यहां क्यों भेजती है. उन्होंने कहा कि हम सवाल उठाते हैं तो चारा घोटाला की बात कहते हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home