Sunday, 21 January 2018

मानव श्रृंखला में 51 हजार लोगों ने लिया भाग

बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर बिहार सरकार के प्रस्तावित मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 16 किलोमीटर बिरेली मोड़ से तितुआहा मोर तक 12 बजे से 12:30 तक प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायत के 50 हजार 3 सौ 82 लोगों ने श्रृंखला में भाग लेकर बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बिहार सरकार को समर्थन देकर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाया। मानव श्रृंखला में ग्रामीण के साथ साथ सेविका, सहायिका, जीविका कर्मियों जनप्रतिनिधियो ने मानव श्रृंखला में बढ़चढ़ हिस्सा लिया। ठंड की वजह से लोगो को प्रस्तावित मानव श्रृंखला स्थल तक पहुचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मानव श्रृंखला में भाग लेने आये लोगो को किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी सेक्टर व चोक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी व जवान की प्रतिनियुक्ति किया गया था जो हर गतिविधि पर नजर बनाए देखे गए।
दो मेडिकल वाहन थे तैनात : चलंत मेडिकल टीम में एक गाड़ी पर डॉ कुंदन कुमार और डॉ सुनील कुमार हांसदा सभी उपचार के उपकरण के साथ एम्बुलेंस से भर्मण किया जा रहा था, ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी होने पर उपचार किया जा सके। प्रखंड मुख्यालय के शिक्षकों ने श्रृंखला में खुलकर हिस्सा लिया। शिक्षक एवं शिक्षक के परिवार ने भी पूर्ण सहयोग किया। हाई स्कूल,मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने पूरी मेहनत सुबह से ही करना सुरु कर दिया था।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home