नहीं मिल रही मूल फाइल, सीबीआइ ने दी सात दिनों की मोहलत
काफी मशक्कत के बाद मिला अटेंडेंस रजिस्टर व कार्य बंटवारा रजिस्टर
भागलपुर : सृजन मामले में पूर्व डीएम केपी रमैया के 20 दिसंबर 2003 को जारी पत्रांक संख्या 1136 का सर्च अभियान जारी है. इसकी मूल फाइल की खोजबीन जारी है. अब सीबीआइ ने मामले में सात दिनों की मोहलत दी है. सीबीआइ ने मामले को लेकर दोबारा से विकास शाखा को पत्र लिखा है.
कहा, हर हाल में उक्त पत्र की मूल फाइल को दिया जाये. इस मूल फाइल से ही पता लगेगा कि तत्कालीन डीएम ने किस आधार पर सृजन महिला विकास सहयोग समिति में सरकारी राशि जमा करने का निर्देश जारी किया था. इस निर्देश से पहले पूर्व डीएम ने किस तरह का प्रस्ताव मंगवाया और किस स्तर के पदाधिकारी ने प्रस्ताव पर अपनी संपुष्टि की थी. स्थापना शाखा में भेजी गयी 13 कर्मियों की सूची : विकास शाखा ने वर्ष 2003 के पहले और बाद में काम करनेवाले 13 कर्मियों की सूची स्थापना शाखा को दी है. इन कर्मियों के स्थायी पत्ते की मांग की गयी है.
पहले अटेंडेंस रजिस्टर भी गुम हुआ माना जा रहा था : विकास शाखा में कई दिनों से अटेंडेंस रजिस्टर व कार्य बंटवारा रजिस्टर खोजा जा रहा था. पहले तो यह समझा गया कि उक्त दोनों रजिस्टर भी गुम हो गया, मगर इसको खोज निकाला गया.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home