Friday, 5 January 2018

शहरवासियों के लिए इस प्रकार की होगी प्रश्नावली

 Image result for swachh bharatपूर्णिया : स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता के तहत केंद्र सरकार की क्यूसीआइ (क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया) की दो सदस्यीय टीम 07 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेगी और 07-09 जनवरी तक शहर में सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का जायजा लेगी.शौचालयों के निर्माण और उसकी साफ-सफाई की जानकारी लेगी. जबकि शहरवासियों के लिए 1000 अंक के छह सवाल पूछे जायेंगे.खास बात यह होगी कि लोगों के जवाब नकारात्मक रहने पर शहर की रैंकिंग घट भी सकती है. इन सवालों का जवाब हां या न में देना हैं.
स्वच्छता एप डाउनलोड कर बनें स्मार्ट शहरी. स्वच्छता महापरीक्षा में स्वच्छता एप डाउनलोड करने पर 400 अंक निर्धारित हैं. जितना अधिक एप लोग डाउनलोड करेंगे उतना ही अधिक अंक परीक्षा में हासिल होगा. नगर निगम ने भी शहरी लोगों से स्वच्छता एप डाउनलोड करने की अपील किया है. इस एप के डाउनलोड करने का लाभ यह होगा कि अगर किसी को कहीं गंदगी दिखे तो एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे. जिसका समाधान निकालना नगर निगम की जिम्मेदारी होगी .

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home