Friday, 5 January 2018

तस्लीमुद्दीन के राजनीतिक वारिस घोषित हुए सरफराज, लड़ेंगे चुनाव

 Image result for taslimuddinटाउन हॉल मैदान में गुरुवार को दिवंगत सांसद तस्लीमुद्दीन का जन्मदिवस मनाया गया. सीमांचल विकास मोर्चा के बैनर तले आयोजित समारोह गैर राजनीतिक था. इसमें सभी दल के लोग शामिल हुए. जदयू की ओर से मंत्री श्रवण कुमार आये तो राजद की ओर से विधायक अिनल यादव भी पहुंचे. कार्यक्रम में राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी नहीं पहुंचे लेकिन उनका संदेश पढ़ कर सुनाया गया.  समारोह में सर्वसम्मति से सरफराज को तस्लीमउद्दीन का राजनीतिक वारिस घोषित किया गया.


उनके चुनाव लड़ने की घोषणा मंच से तो नहीं हुई लेकिन उनका लोस उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. वैसे, सीमांचल विकास मोर्चा के अध्यक्ष वीके ठाकुर की मानें तो सरफराज लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे पर किस दल से, यह उन पर निर्भर करता है. वह जिस भी दल से चुनाव लड़ें, मोर्चा उनके साथ है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home