चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को कल दो बजे सुनायी जायेगी सजा
रांची : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा पर ऐलान अब शनिवार को दोपहर दो बजे होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लालू प्रसाद यादव की आज पेशी हुई. सुनवाई के बाद मीडिया के सामने आकर लालू के वकील ने बयान दिया कि सजा का एलान कल दिन में दो बजे किया जायेगा. इससे पहले, लालू के वकील चितरंजन सिन्हा की ओर से कोर्ट के समक्ष एक याचिका दी गयी है जिसमें कहा गया है कि वे गंभीर बीमारी से पीड़ित है, अत: उन्हें कम से कम सजा दी जाए. लालू ने लंग्स इंफेक्शन, हाइपर टेंशन, हार्ट सर्जरी जैसी बीमारियों का हवाला दिया है और सजा कम से कम देने की मांग की है. उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि मेरे इस घोटाले से कोई लेना देना नहीं है. मेरी उम्र और हेल्थ को देखते हुए सजा का ऐलान किया जाए.Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home