Friday, 5 January 2018

सीवान और बक्सर में दिनदहाड़े अगवा कर किया गया गैंगरेप, बक्सर में पंच ने साथियों संग दिया घटना को अंजाम

सीवान और बक्सर में दिनदहाड़े अगवा कर किया गया गैंगरेप, बक्सर में पंच ने साथियों संग दिया घटना को अंजामसीवान / बक्सर : सीवान के महाराजगंज में बाजार से साइकिल पर लौट रही किशोरी को बाइक सवार तीन युवकों ने सुनसान जगह देख कर अगवा कर लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया. वहीं, बक्सर जिले के नावानगर स्थित सिकरौल के बसवनपुर गांव में शौच के लिए जा रही युवती को अगवा कर गैंग रेप की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 31 दिसंबर की रात की बतायी जाती है. वहीं, आरोपितों में एक पंच के शामिल होने की बात सामने आयी है.
महाराजगंज में 19 वर्षीया किशोरी को दिनदहाड़े अगवा कर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया  है. पीड़िता ने बंगरा निवासी जिम्मी कुमार समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. अब मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जायेगा. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home