Friday, 2 February 2018

आम बजट-2018 से बिफरी बीजेपी की सहयोगी शिवसेना, टीडीपी भी निराश

आम बजट-2018 से बिफरी बीजेपी की सहयोगी शिवसेना, टीडीपी भी निराशनई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2018 से बीजेपी के समर्थक काफी खुश हैं वहीं, विरोधी दलों के अलावा बीजेपी के साथ सत्ता में शामिल कुछ दल नाराज हैं. बजट 2018 पर शिवसेना ने नाराजगी जताई है जबकि आंध्र प्रदेश से सहयोगी दल टीडीपी ने भी बजट पर निराशा जताई है. शिवसेना की ओर से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बात रखी है. आदित्य ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है. देवेंद्र फडणवीस ने बजट में मुंबई में ट्रेनों के विस्तार के लिए दिए गए 40 हजार करोड़ रुपये की घोषणा के बाद मुंबई वासियों को जश्न मनाने के लिए कहा. इस ट्वीट पर आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी. 

ठाकरे ने लिखा कि जश्न मनाने की कोई बात नहीं है. हम पर कोई एहसान नहीं हुआ है. हम ऐसा होने की उम्मीद कर रहे थे. यह हमारा हक है. हम जितना सालों से देते आ रहे हैं उसके हिसाब से मुंबई को मिलना चाहिए. 
 
With all due respect sir, I beg to differ on the word “celebrate”, makes it seem like a favour on us Mumbaikars. We hope it will really come. It is our right compared to how much Mumbai gives to the centre each year vis a vis what we get in return. (1/2) https://twitter.com/dev_fadnavis/status/958956278356893696 

उधर, आंध्र प्रदेश से खबर है कि टीडीपी में बजट में प्रदेश को खास नहीं मिलने से नाराज है. टीडीपी के मंत्री वाय एस चौधरी से बात होने पर उन्होंने बताया कि टीडीपी के एनडीए से बाहर आने या मंत्रियों के इस्तीफे की खबर गलत है.


उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक रूटीन सामान्यतः संसद सत्र से पहले यह बैठक होती है. बजट में आंध्र प्रदेश को अधिक नहीं दिया गया है, इससे निराशा है. रविवार की बैठक में सब मुद्दों पर चर्चा होगी. लेकिन समर्थन वापसी या मंत्रियों के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता. जो भी दिक़्क़तें हैं उसके बारे में उचित मंच पर चर्चा होगी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home