Monday, 26 February 2018

अररिया : छात्र नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बेलाल अली ने थामा राजद का दामन



बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने हाथों से दिलाई राजद की सदस्यता । बताते चलें कि बेलाल अली एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रह चुके है और वर्तमान में एनएसयूआई बिहार के मीडिया संयोजक एवं छात्र संघ चुनाव के पर्यवेक्षक भी हैं । बेलाल अली ने कहा कि वर्तमान सरकार में अफ़सरशाही चरम पर है जनता की कोई सुनने वाला नहीं इसीलिए लालू यादव एवं तेजस्वी यादव जी के हाथों को मजबूत कर बिहार में जनता की सरकार बनाना है । वही राजद के जिलाध्यक्ष कमरुज़्ज़मा, राजद नेता क्रांति कुंवर, अरुण यादव, राजा अली , उद्यानंद यादव ने कहा कि बेलाल अली के राजद में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home