Sridevi: श्रीदेवी की 'दुर्घटनावश डूबने' से हुई थी मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा
नई दिल्ली: श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी कर दी गई है. मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने (Accidental Drawning) को बताया गया है. इस बात की जानकारी एएनआई ने दी है. दुबई के एक अखबार के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के आठ बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. एएनआई के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट संबंधी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं. हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत की बात कही जा रही थी.उधर, मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहां फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, और साफ-सफाई भी चल रही है. इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट करके दी है. श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं और उनका दुबई में निधन हो गया है. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home