Tuesday, 27 February 2018

#Biharbudget2018 : विपक्ष के हंगामे के बीच बजट पेश, सबसे अधिक शिक्षा पर होंगे 32 हजार 125 करोड़ खर्च

#Biharbudget2018 : विपक्ष के हंगामे के बीच बजट पेश, सबसे अधिक शिक्षा पर होंगे 32 हजार 125 करोड़ खर्च10 : 46 AM : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर भी विपक्ष का हमला. 'गिरिराज सिंह हाय-हाय' के नारे के साथ पोर्टिको में प्रदर्शन जारी. दलितों की जमीन पर कब्जा करने को लेकर विपक्षी दल के विधायक कर रहे विरोध. 
10 : 45 AM : 'दलितों की जमीन पर कब्जे को लेकर विरोध शुरू
10 : 44 AM : 'नीतीश कुमार और सुशील मोदी होश में आओ' के लगाये नारे. राज्य सरकार पर मृत बच्चों के दोषी को बचाने का लगाया आरोप
10 : 43 AM : बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में राजद विधायकों ने शुरू किया हंगामा 
पटना : विपक्ष के तेवर को देखते हुए संभावना जतायी जा रही है कि बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में हंगामा के आसार हैं. सरकार को घेरने के लिए विपक्ष कमर कस चुका है. मुजफ्फरपुर हादसे से लेकर बालू-गिट्टी, किसानों-बटाईदारों को लेकर हंगामा होने किये जाने की उम्मीद है. एक ओर कांग्रेस जहां जनता से मुद्दे को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करने की घोषणा कर चुकी है, वहीं नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी पार्टी के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने को कहा है. इसके अलावा भाकपा-माले भी किसानों और बटाईदारों के मुद्दे को लेकर विपक्ष का साथ देगी.
जनता से मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस 
कांग्रेस विधानमंडल दल ने बैठक कर निर्णय किया है कि जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी. साथ ही विधानसभा के चालू बजट सत्र में मुजफ्फरपुर हादसे, बालू- गिट्टी, केरोसिन, किसानों के मामलों को सदन में जोरदार तरीके से उठायेगी. 
किसानों के मुद्दे को लेकर भाकपा-माले विपक्ष के साथ
भाकपा-माले विधायक महबूब आलम, सुदामा प्रसाद और सत्यदेव राम ने सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार किसानों व बटाईदारों की समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. साथ ही किसानों पर बैंक और महाजनी कर्ज को माफ किये जाने का मुद्दा भी उठायेगी. वहीं, पार्टी की मांग है कि बटाईदार और पट्टेदार किसानों को पंजीकृत कर उन्हें सरकार की ओर से पहचान पत्र मुहैया करायी जाये. इसके अलावा किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने पर पार्टी के विधायकों ने सरकार से किसानों के उत्पाद की खरीद गारंटी और लागत से डेढ़ गुना ज्यादा फसलों का समर्थन मूल्य देने की बात कही है.
विधानमंडल में मौजूद रहेंगे राजद के सभी विधायक
नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. पार्टी विधायकों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा है कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. वह आवंटित पैसे भी खर्च नहीं कर पायी है. ऐसे में प्रदेश के विकास का लक्ष्य अधूरा है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home