बिहार : जानें किस बात पर बोलीं महिला पार्षद, 36 दुर्गा हैं हम, कहीं ऐसा न हो चंडी रूप कर लें धारण
भागलपुर : नगर निगम का बजट 2018-19 पारित करने के लिए मंगलवार को निगम सभा कक्ष में मेयर की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. मेयर सीमा साहा ने अध्यक्षीय भाषण के बाद बजट को पेश किया. डिप्टी मेयर ने इसका संचालन किया. योजना में लेटलतीफी पर तीन घंटे तक पार्षदों व नगर आयुक्त के बीच गरमा-गरम बहस चलती रही. लेकिन जब बजट पर चर्चा की बारी आयी, तो आधे पार्षद निकल गये.
बजट पर सिर्फ पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर बोलीं, जो कुछ बचे थे, उन्होंने सिर हिला कर सहमति दे दी. इसके बाद 20.41 लाख के लाभ का बजट पारित हो गया. महिला पार्षदों ने कहा कि वह नगर निगम क्षेत्र में 36 दुर्गा हैं. सरकार ने उन्हें आरक्षण दे रखा है. बावजूद इसके नगर आयुक्त उन्हें पीछे करने में लगे हुए हैं. कहीं ऐसा न हो कि 36 पार्षद मिल कर चंडी का रूप धारण कर ले.
बजट पर चर्चा करेंगे, लेकिन पहले इस पर बात करें महोदय
बजट शुरू होने के पहले पार्षद संजय कुमार सिन्हा और पार्षद प्रमोद लाल ने कहा कि बजट पर चर्चा होगी, लेकिन पूर्व की योजना पर पहले चर्चा की जाये और इस पर निर्णय लिया जाये. इसके बाद ही बजट पर चर्चाहो. साढ़े 12 बजे सामान्य बोर्ड की बैठक शुरू हुई. तीन घंटे तक डिप्टी मेयर से लेकर कई पार्षदों ने नगर आयुक्त से कई सवाल किये.
पार्षद की नाराजगी योजना पर काम नहीं होने को लेकर थी. बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त को बैग देने की कोशिश की, पर उन्होंने नहीं िलया.बीच-बीच में कई बार ऐसा लगा कि बैठक के बीच में ही पार्षद निकल जायेंगे. एक बार तो पार्षद
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home