Friday, 16 March 2018

जरूर पढ़ें ! मार्च मे कितने दिनों की रहेगी बैंकों में छुट्टी

अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हो तो जल्द निपटा लें क्योंकि मार्च के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। साथ ही चार दिनों तक केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा

यहां आपको बता दें कि  29 मार्च को भगवान महावीर की जयंती और 30 मार्च को इसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार गुड फ्राइडे है जिसे लेकर राजकीय अवकाश घोषित है। 31 मार्च बैंकों के लिए क्लोजिंग डेट होती है और इस दिन बैंक ग्राहकों से लेन-देन नहीं करते। 31 मार्च महीने का अंतिम शनिवार भी है। नियमानुसार अंतिम शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उसके बाद एक अप्रैल को रविवार, यानी सार्वजनिक अवकाश का दिन है।
इस तरह 29 मार्च से एक अप्रैल तक बैंक और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी और बैंक के दरवाजे ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। आयकर, जीएसटी, बीमा प्रीमियम आदि जमा करने के साथ ही दूसरे बैंकिंग कार्य 31 के बजाय 28 मार्च को ही निपटा लें। सरकारी कार्यालयों को वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित राशि का उपयोग भी 28 मार्च तक ही करना होगा।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home