Wednesday, 22 November 2017

कोचाधामन बना रेलवे काउंटर, रात में ही लाइन में लगे लोग

कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में आधी रात में ही ग्रामीणों ने डेरा जमा लिया है। RTPS काउंटर में भारी भीड़ से बचने के लिए लोगों ने डेरा जमा लिया है। यहां का नजारा बिल्कुल रेलवे रिजर्वेशन काउंटर की तरह है। बूढ़े- बुजुर्ग रोजाना लाइन में लगने से बचने के लिए शाम ढलते ही यहां पहुंच जाते हैं। भूखे-प्यासे रहकर रात गुजारते हैं और फिर सुबह होते ही काउंटर के सामने में लाइन में खड़े हो जाते हैं। जिनका पंजीकरण हो जाता है वो खुद को लकी मानते हैं। दिनभर 100- 200 लोगों का पंजीकरण कार्य पूरा किया जाता है। पिछले एक सप्ताह से यही सिलसिला चल रहा है। ब्लॉक प्रशासन को मामले की जानकारी संभत: नहीं है। बहरहाल, राशन के लिए इतनी मेहनत शायद पहली बार इलाके में देखने को मिल रहा है। सरकार कहती है बिहार में बहार है। यहां तो नोटबंदी जैसे हालात हैं, बिचौलियों की चांदी हो गई है। ख़बर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home