Sunday, 12 November 2017

कटिहार में युवक की हत्या पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,घण्टो रहा कटिहार -पूर्णिया मार्ग जाम



हसनगंज मुफ़्फ़शील थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अज्ञात अपराधियों द्वारा कदेपूरा निवासी राजीव रंजन झा उर्फ बिट्टू झा 30 वर्ष पिता अनंत झा को दुकान से घर आने के क्रम में उसकी हत्या चाकू मार बेरहमी से कर दी गई दी गई है। ग्रामीण बताते हैं कि युवक की शादी 24 नवंबर को होने वाली थी और युवक सज्जन और शांत दिमाग का था। युवक का भवारा हाट पर दसकर्मा का दुकान था और पूजा पाठ करवाता था और पूरे परिवार का भरण पोषण करता था ।साथ ही इस घटना को लेकर ग्रमीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।प्रसासन से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।इस घटना को लेकर लोगो ने पहले मोंगरा सपनी मार्ग को जाम किया। फिर दलन के पास कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग को घण्टो जाम किया और घटना की जानकारी मिलते ही डॉग सकॉट की टीम की भी मदद से भी जांच की गयी।मौके पर एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने खुद मामले की जांच की ओर बताया कि मौके पर देखकर लगता है कि हत्या रंजिश में की गई हैं। तेज हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही किलियर हो पायेगा पुलिस अपनी करवाई कर रही।इस मौके पर एसडीओ अमित कुमार ,एसडीपीओ लाल बाबु यादव ,इंस्पेक्टर ,विधायक तारकिशोर प्रसाद ,पूर्व सांसद निखिल चौधरी ,पूर्व विधायक कदवा चन्द्रभूसन ठाकुर ,जिला पार्षद पिन्टू सिंह,राम जानकी सेवा समिति सचिव कृषणा सिंह राजपूत , कटिहार सीओ, हसनगंज सीओ कमलनयन कश्यप ,वीडियो जितेंद्र कुमार,सहित चार थाने की पुलिस महजुद थी ।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home