कुलभूषण जाधव मामले में नरम पड़ा पाकिस्तान, पत्नी से मिलने की देगा इजाजत

इस्लामाबाद : कुलभूषण जाधव मामले में नरमी बरतते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत देगा. दरअसल, कुछ महीने पहले भारत ने इस्लामाबाद से मानवीय आधार पर उनकी मां को वीजा देने का अनुरोध किया था. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार ने कमांडर कुलभूषण जाधव की उनकी पत्नी से मुलाकात का इंतजाम करने का फैसला किया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home