Sunday, 26 November 2017

पूर्णिया : शराबी को परिजनों ने ही दी अनोखी सजा, तीन किमी दूर मीरगंज थाने तक ले गये

पूर्णिया : शराबी को परिजनों ने ही दी अनोखी सजा, तीन किमी दूर मीरगंज थाने तक ले गये
शराबी युवक को टांग कर थाना ले जाते परिजन. तस्वीर राकेश अनंत कन्हैया की.
मीरगंज (पूर्णिया) : थाना क्षेत्र के घरारी निवासी एक शराबी रंजन यादव को नशे की लत काफी महंगी पड़ी. हाल के दिनों में वह देसी शराब का लगातार सेवन कर रहा था और देर शाम घर लौटने के बाद बच्चों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किया करता था. घर के सदस्यों ने उसे समझाने की तमाम कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. मामला इस कदर बिगड़ता चला गया कि अब वह दिन में भी नशे की हालत में घर लौटने लगा था, जिस वजह से परिवार के लोग परेशान थे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home