Thursday, 30 November 2017

भोज में नाच के दौरान चली गोली, दो किशोरों की मौत

Image result for gun shoot in bihar 
बीकोठी(पूर्णिया) : रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र स्थित मटिहानी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में मंगलवार की देर रात नाच के दौरान गोली चली, जिसमें नाच की वीडियोग्राफी कर रहे वीडियोग्राफर आशीष कुमार (17) और नाच देख रहे किशोर साहेब कुमार (15) को गोली लगी. इससे दोनों की मौत हो गयी. गोली लगने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी और कुछ ही देर में नाच स्थल पर सन्नाटा छा गया. घटना रात लगभग 11:30 बजे की बतायी जाती है. घटना की सूचना तत्काल ओपी अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता को दी गयी. पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home