Sunday, 12 November 2017

गुजरात दौरा: राहुल बोले, राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं

गुजरात दौरा: राहुल बोले, राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं
बनासकाठा : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मिशन गुजरात पर हैं. राहुल का उत्तरी गुजरात में दौरे का रविवार को दूसरा दिन है. दूसरे दिन राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत की और अपने ट्वीट को लेकर हमले पर सफाई दी. इस दौरान राहुल ने केन्‍द्र सरकार पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर निशाना साधा. 
राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मेरी सलाह पर तीन से चार लोगों की टीम करती है ट्वीट करती है. उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home