नहीं बना चैनल तो बंद हो जायेगी जलापूर्ति
भागलपुर : गंगा का पानी तेजी के साथ सूख रहा है, इस कारण शहर में जल्द ही पेयजल संकट गहरा सकता है. पहले फरवरी के बाद गंगा का पानी कम होता था, लेकिन इस बार दिसंबर में ही गंगा का पानी कम होने से शहर में जलापूर्ति की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी. शहर को वाटर सप्लाई के पानी की आपूर्ति करनेवाले इंटक वेल की स्थिति ठीक नहीं है. दोनों इंटक वेल के दोनों तरफ पानी की जगह मिट्टी निकल आयी है. थोड़ा बहुत पानी बचा है. लेकिन उसमें इतनी अधिक गाद हो गयी है कि इंटक वेल के मोटर में पानी कम मिट्टी अधिक आ रहा है. इससे मोटर ठीक से चल नहीं पा रहा है. इस स्थिति को देख कर पैन इंडिया एजेंसी के हाथ-पांव फूल गये हैं.
एजेंसी ने गाद निकालने के लिए 21 मजदूर लगा दिया है जो पानी में जमे गाद को निकाल रहे हैं. इंटक वेल की ओर आनेवाली गंगा की धार का पानी भी बंद हो गया है. अगर पांच दिनों में चैनल बनाकर पानी इंटक वेल तक नहीं लाया गया तो पांच दिन बाद इंटक वेल से पानी की सप्लाई बंद हो जायेगी.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home