मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर रोक, कामकाज बहाल

नयी दिल्ली : शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के दिल्ली सरकार के आदेश पर अपीलीय प्राधिकरण ने रोक लगा दी है जिसके बाद अस्पताल ने बुधवार से अपना कार्य फिर से शुरू कर दिया. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने कई मामलों में लापरवाही बरतने के लिए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था. इनमें सबसे बड़ा जुड़वा बच्चों का एक मामला था जिनमें से एक के जीवित होते हुए भी अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया था. वित्तीय आयुक्त की अदालत के आदेश के अनुसार, उसने नौ जनवरी को अगली सुनवाई तक स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय द्वारा जारी लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home