पांच दिनों बाद भी नहीं मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में किया हंगामा

किशनगंज : बस स्टैंड और डाकबंगला चौक के समीप 21 दिसंबर को संदिग्ध अवस्था में धर्मगंज निवासी कदिर अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र मिराज अली उर्फ सद्दाम घायल मिला था. घायलावस्था में उसे एमजीएम में भरती कराया गया. इलाज के दौरान ही मिराज अली की मौत हो गयी थी. मिराज की मौत के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से नाराज परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा.
मृत मिराज के परिजनों ने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंच कर जम कर बवाल काटा. इधर, घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. वहीं, मिराज के पिता कादिर अंसारी ने टाउन थाने में आवेदन देकर मृत बेटे के दोस्त रजा आलम, पिता मो रशीद साकिन गाड़ीवान बस्ती, थाना किशनगंज को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद अभियुक्त मो रजा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home