Tuesday, 26 December 2017

सीएम नीतीश ने जताई उम्मीद, पटनावासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात


सीएम नीतीश ने जताई उम्मीद, पटनावासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगातपटना: केंद्र सरकार जल्द ही पटनावासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात देगी. यह दावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ओवरब्रिज के उद्घाटन के मौके पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटना आए थे. यहां उनके साथ उनकी मुलाक़ात हुई. उस बैठक के दौरान बिहार सरकार को जल्द इस बारे में प्रस्ताव फ़ाइनल कर भेजने के लिए कहा गया हैं.


नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार मेट्रो रेल के लिए प्रयासरत है. राजधानी पटना में मेट्रो रेल के निर्माण में कोई बाधा न हो इसलिए जितने फ़्लाइओवर बनाए गए हैं, उसके डिज़ाइन में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. राजधानी पटना में जनसंख्या के दबाव के मद्देनज़र नीतीश ने पटना बाइपास के इलाक़े में एक नए फ़्लाइओवर के निर्माण की भी घोषणा की.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home