Sunday, 24 December 2017

चारा घोटाला फैसला : लालू के गांव व ससुराल में पसरा सन्नाटा, जगन्नाथ मिश्र के परिवार में छायी खुशी


चारा घोटाला फैसला : लालू के गांव व ससुराल में पसरा सन्नाटा, जगन्नाथ मिश्र के परिवार में छायी खुशीपटना : शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड का नजारा बदला-बदला दिख रहा था. हर दिन चहल-पहल रहनेवाले इस बंगले पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ था. यह दिन लालू परिवार के लिए खास था. रांची की सीबीआई कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद को लेकर पशुपालन घोटाले को लेकर फैसला आनेवाला था. इसको लेकर राजद सुप्रीमो शुक्रवार को ही पटना से रांची पहुंच गये थे. 

इधर आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव रांची में होनेवाली एक एक घटना पर नजर बनाये हुए थे. दोपहर 3.50 बजे रांची कोर्ट के फैसला आने के बाद 10 सर्कुलर रोड़ के बाहर मायूसी छा गयी. लालू प्रसाद के सजा सुनाये जाने के अविलंब बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह, विधायक भाई वीरेंद्र और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पहुंचे.

तेजस्वी ने मंदिर जाकर की पूजा
सुबह से ही लालू प्रसाद के आवास पर पूजा-अनुष्ठान का आयोजन भी किया जाता रहा. तेजस्वी ने खुद मंदिर जाकर पूजा की. दोपहर लगभग तीन बजे बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव पहुंचे. उसके बाद राजद कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ. छात्र राजद के अध्यक्ष आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने लगे. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home