बीत गये पांच साल,नहीं िमला जलमीनार से जल
दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को लेकर 2011 में जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस जलमीनार से आज तक एक बूंद पानी लोगों को नहीं िमल पाया है.
दिघलबैंक : काला पानी के नाम से पहचान रखने वाले इस क्षेत्र के आम लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है. यह जलमीनार ग्रामीण जलापूर्ति योजना (पीएचइडी) के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2011 में बनाया गया था. लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी प्रखंड के लोगों को अब तक इस जल मीनार से एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home