तस्करी की शराब से जश्न मनाने की हो रही तैयारी
किशनगंज : न्यू ईयर के जश्न को रंगीन बनाने में शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ गयी है. नव वर्ष की शुरुआत पर शराब की अधिक डिमांड को देखते हुए तस्कर सीमावर्ती क्षेत्र से शराब लाकर स्टॉक करने में जुट गये हैं. अवैध शराब कारोबारी अधिक कमाई के लिए उत्पाद अधिनियम के सख्त कानून को दरकिनार कर लगातार बंगाल और नेपाल से शराब तस्करी कर जमा कर रहे हैं. लोगों की डिमांड के अनुसार कम कीमत से लेकर अधिक कीमत वाले ब्रांडेड शराब की तस्करी की जा रही है,
ताकि सभी प्रोफाइल के लोगों को हैसियत और पसंद के अनुसार शराब उपलब्ध कराया जा सके. ऐसे शराब कारोबारियों के अवैध कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस भी दिन-रात काम कर रही है. लेकिन कारोबारियों का पैर थम नहीं रहा है. आये दिन विभिन्न थाना क्षेत्र में रोजाना शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं और तस्कर के पास से सैकड़ों लीटर शराब बरामद हो रहे है. पकड़ाये शराब तस्करों को जेल भेजा जा रहा है फिर भी शराब कारोबारियों के लिए पुलिस हिरासत और जेल कोई मायने नहीं रखता है. शराबबंदी के डेढ़ साल बीतने के बाद भी ऐसे शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है.
कई स्तर पर हो रहा शराब कारोबार
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home