जिलास्तरीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सक, दवा व कर्मियों की कमी
पशु अस्पताल में दवा सहित कई सामग्रियों का है घोर अभाव
कटिहार : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पशु औषधालय व्यवस्था के अभाव में चिकित्सक एवं पशुपालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. पशु अस्पताल में कई पशु के बीमारी को रोकने के लिए दवाई सहित कई सामग्रियों का घोर अभाव रहने के कारण पशुपालकों को बाजार से दवाई खरीदने को विवश हैं. अस्पताल में सफाई कर्मी एवं रात्रि प्रहरी नहीं रहने के कारण अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सफाई नहीं किया जा रहा है. रात्रि प्रहरी के अभाव में भगवान भरोसे सुरक्षा अस्पताल का हो रहा है. इस अस्पताल में लिपिक एवं पशुधन सहायक को छोड़कर सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर हैं.
अस्पताल में जनरेटर की सुविधा नहीं रहने के कारण रात्रि में बिजली गुल हो जाने के बाद अंधेरा में कर्मचारियों को काम करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home