चारा घोटाला में लालू दोषी करार, RJD ने फैसले पर खड़ा किये सवाल

नयी दिल्ली/रांची : चारा घोटाला मामले में आज सीबीआइ की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया. जज शिवपाल सिंह ने चारा घोटाला मामले को लालू को तीन जनवरी 2018 को सजा सुनाने की घोषणा की. वहीं इस मामले में बिहार के एक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित सात लोगों को बरी कर दिया गया. फैसला आते ही राजद के प्रवक्ता मनोज झा की ओर से तुरंत प्रेस वार्ता की गयी और फैसले पर सवाल उठाये गये. राजद प्रवक्ता ने कहा कि अवैध निकासी पर जिसने एफआइआर किया है उसी को जेल भेज दिया गया. उन्होंने इसके पीछे पूरी तरह से भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि हमें पूरी न्यायपालिका पर भरोसा है. इस देश को सिर्फ दो लोग चला रहे हैं.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home