Wednesday, 24 January 2018

चारा घोटाला : लालू को 5 साल की सजा, नीतीश ने कहा- कोर्ट के फैसला पर 'नो कमेंट'

चारा घोटाला : लालू को 5 साल की सजा, नीतीश ने कहा- कोर्ट के फैसला पर 'नो कमेंट'पटना : चारा घोटाला के तीसरे मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज फैसला सुनाते हुए राजद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा और दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट की ओर से आज सुनाये गये इस फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि ये कोर्ट का मामला है और इसमें कोई क्या कर सकता है. हमलोग इस मामले में राजनीति नहीं करते.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपना काम करते हैं और बिहार के विकास की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकते है. भ्रष्टाचार और न्याय के साथ विकास हमारा नारा है और हम इस पर मरते दम तक कायम रहेंगे.


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home