तेजस्वी ने रखी नीतीश के सामने आरक्षण को लेकर बड़ी डिमांड, पढ़ें
तेजस्वी यादव ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को समय से पहले कराने की संभावना पर ट्वीट करने के बाद नीतीश कुमार के आरक्षण के पक्षधर होने के मामले पर सवाल उठाया, तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार आरक्षण के पक्षधर है तो बिहार में उनके 13 साल के कार्यकाल में हुए लाखों रिक्तियों के बैकलॉग को तुरंत भरें. जुबानी पकौड़े न उतारे. साहब, काम करिए काम.
उसके बाद तेजस्वी ने बिहार सरकार पर हमला बोला और कर्पूरी जयंती भाजपा द्वारा मनाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन वाले ढोंगीयों की सरकार है. कर्पूरी ठाकुर को गाली देने वाले आज उनकी जयंती मनाने का अभिनय कर रहे है. अगर ये अति पिछड़ो के सच्चे हितैषी है तो कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की हमारी पुरानी मांग को पूरा करें अन्यथा उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो. धन्यवाद!
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home