IND vs SA LIVE: चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक पूरा किया, टीम इंडिया 150 रन के करीब
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा चुकी विराट कोहली की टीम इंडिया के सामने अब अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है.सीरीज का तीसरा टेस्ट वांडरर्स मैदान में हो रहा है. टीम इंडिया की पहली कोशिश इस टेस्ट में किसी तरह से हार टालकर क्लीन स्वीप से बचने की होगी. केपटाउन में पहला टेस्ट 72 रन से और सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 135 रन से जीतने के बाद मेजबान टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. चाय के बाद 60.3 ओवर में टीम इंडिया की पहली पारी का स्कोर चार विकेट खोकर 143 रन है. केएल राहुल (0), मुरली विजय (8) विराट कोहली (54) और अजिंक्य रहाणे (9) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. चेतेश्वर पुजारा 50 और पार्थिव पटेल 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं.तीसरे सेशन में दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर रबाडा ने फेंका जिसमें तीन रन बने.
विकेट पतन: 7-1 (राहुल, 3.1), 13-2 (विजय, 8.4) ,97-3 (कोहली, 42.4),113-4 (रहाणे, 51.4)
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home