बिहार के एनडीए में भी बिखराव तय : तेजस्वी
पटना : विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में बिखराव तय है. महाराष्ट्र में शिवसेना के भाजपा से अलग होने की घोषणा के बाद अब बिहार में भी भाजपा का साथ उनके सहयोगी दल छोड़ सकते हैं. भाजपा से लोग नाराज चल रहे हैं.
तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि 2019 में लोकसभा के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव कराये जाने के जदयू नेताओं के बयान का विरोध किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का माहौल देश में है उससे बिहार के एनडीए में भी बिखराव होने की पूरी संभावना है. एनडीए के सहयोगी दल इन स्थितियों को देख रहे हैं. विरोधी दल के नेता ने आरोप लगाया कि एनडीए में जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है.
लोकसभा के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव कराये जाने के जदयू नेताओं के बयान का विरोध करते हुए कहा कि जदयू अपने लाभ के लिए चुनाव खर्च का बोझ जनता पर डालना चाहती है. बिहार की जनता ने हमें पांच साल के लिए जनादेश दिया है. लेकिन इसका कद्र जदयू को नहीं है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home