सड़क पर गड्ढे ने ले ली सात वर्षीय बच्ची की जान
दिघलबैंक : कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी कहारटोली गांव में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत सड़क किनारे खोदे हुए गड्डे में गिरने से हो गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है सड़क में मिट्टी भरने के लिए सड़क के किनारे बड़े बड़े गड्डे जीसीबी मशीन लगाकर खोदे जा रहे हैं. उसी गड्डे के निकट खेल रही सात वर्षीय रूपणी कुमारी, पिता सहदेव शर्मा की मौत मिट्टी के गड्डे का कोणा ढहने से हो गयी. ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा सड़क को भरने के लिए बाहर से मिट्टी नहीं लाते,बल्कि सड़क ने निकट ही बड़े-बड़े गड्डे खोद कर मिट्टी भरते हैं, जिस कारण ऐसी घटना घटती रहती है. पूछने पर स्थानीय थाना को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home