डेढ़ करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त
सफलता. गुप्त सूचना पर एसएसबी ने की कार्रवाई
पानी टंकी में एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने किया ब्राउन शुगर बरामद
गलगलिया : सीमावर्ती खोरीबारी थाना अंतर्गत पानी टंकी में एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने डेढ़ करोड़ का ब्राउन शुगर बरामद किया. सुरक्षा एजेंसी के अनुसार काफी दिनों से तस्कर सीमांत इलाके से नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान पानी टंकी बाजार से जमीन के नीचे खुदाई करके ब्राउन शुगर बरामद किया है. बरामद किये गये ब्राउन शुगर को खोरीबारी थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home