बिजली बकायेदारों पर शिकंजा, एक हजार कनेक्शन कटा
विभाग के कड़े रुख से बकायेदारों में हड़कंप
पूर्णिया में हैं करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता
बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण उनके पास बकाये की राशि ज्यादा है
पूर्णिया : बिजली विभाग ने जिले के हठी बकायेदारों के विरुद्ध राजस्व वसूली एवं विच्छेदन अभियान तेज कर दिया है. विद्युत विच्छेदन के लिए विभाग ने टीम गठित कर उन्हें इस बाबत कड़े निर्देश के साथ जिम्मेदारी सौंप दिया है. इस आलोक में अब तक एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के लाइन काटे जा चुके हैं. विभाग के कड़े रुख से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि पूर्णिया में करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं. इनमें लगभग 60 हजार व्यावसायिक एवं शेष घरेलू उपभोक्ता हैं. बड़े बकायेदारों में अधिकांश व्यावसायिक उपभोक्ता हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home