जल्द मिलेगी पोशाक राशि, 10.58 करोड़ की राशि आवंटित
किशनगंज : वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक नामांकित छात्र-छात्राओं में से 208049 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पोशाक योजना एवं मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना के लिए जिले को 10 करोड़ 58 लाख 82 हजार 900 रुपये आवंटित किया गया है़ 14 दिसंबर को शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने ज्ञापांक 77 के तहत शिक्षा विभाग को स्वीकृति एवं राशि विमुक्ति के संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर लाभुक छात्र-छात्राओं के आधार से लिंक बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि निर्गत करना है़
75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य : शिक्षा विभाग के उप सचिव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लाभुक छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है़ लाभुक छात्र-छात्राओं के लिए तैयार सूची में उनके माता पिता, कक्षा, क्रमांक, योजना का नाम एवं उपस्थिति का प्रतिशत अंकित होना अनिवार्य है़ लाभुक छात्र-छात्राओं को राशि आवंटन होने के बाद यह ज्ञात होता है कि लाभुक छात्र संबंधित विद्यालय में नामित नहीं है या उसकी उपस्थिति 75 से कम है ऐसी स्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व्यक्गितगत रूप से गड़बड़ी के लिए जिम्मेवार होंगे़ गड़बड़ी करने वाले प्रधान शिक्षक से राशि वसूली के साथ ही अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी़
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home