Sunday, 24 December 2017

सड़क हादसे में युवक की मौत

Image result for road accident
आजमनगर : सोनैली-बारसोई सड़क पर पीरगंज के समीप हुए गुुरुवार को बाइक व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बाइकसवार गुलटेन राय (40) की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद   पिकअप वैन भी अनियंत्रित हो सड़क के नीचे पलट गया. घटनास्थल के पास मौजूद रहे चौकीदार व कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि  टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फुट उछल कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और फिर नीचे  गिरी. बाइक सवार का सिर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर  दिया. घटना की सूचना मौके पर मौजूद चौकीदार ने सालमारी ओपी को दी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home