Sunday, 24 December 2017

मोबाइल के कॉल डिटेल से खुल सकता है मौत का राज

Image result for mobile phone detail 
टेढ़ागाछ (किशनगंज) : टेढ़ागाछ प्रखंड के झुनकी मुशहरा पंचायत में मां समेत तीन बच्चों की मौत का रहस्य मोबाइल से खुल सकता है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतका रेखा देवी अपनी मौत से पहले किसी से फोन पर अंतिम बार कुछ कहने की चेष्टा कर रही थी. मृतका के कान से सटा मोबाइल पाया जाना इस संभावना की ओर संकेत करता है कि हो सकता है किसी डिप्रेशन या उत्तेजना के कारण मां ने अपने तीन बच्चों के साथ विषपान कर लिया हो.


बाद में जीवन बचाने की चेतना आने पर अंतिम समय में किसी से बात की होगी. एक दूसरी संभावना यह भी हो सकती है कि किसी के द्वारा दूरभाष पर ऐसी बात कही गयी जिसके कारण मृतका ने बच्चों समेत मौत को गले लगा लिया. इन चारों की मौत पर से पर्दा तभी उठेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी और साथ ही मोबाइल को खंगाला जायेगा. हालांकि पुलिस मौत के कारणों के हर पहलू की जांच में जुट गई है. हालांकि मृतिका के शव की कान से सटे मोबाइल का पाया जाना कई सवालों को जन्म देता है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home