Sunday, 24 December 2017

ई-कमान से मिलेगी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी

Image result for ई-कमान से मिलेगी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी
अररिया : अब होमगार्ड जवानों को ड‍्यूटी के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके साथ ही भत्ता के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसकी तैयारी जिले में चल रही है. अब जवानों को ई-कमान दिया जायेगा. इसमें कहा ड्यूटी लगी है, कब से कब तक ड्यूटी लगी है. सभी लिखा हुआ मैसेज आयेगा. यह मैसेज हिंदी में जवानों के मोबाइल पर भेज दिया जायेगा. इसमें पूरी पारदर्शिता होगी. ड्यूटी के लिए खुशामद करने, संघीय नेताओं की परिक्रमा करने का दौरा समाप्त हो जायेगा. दरअसल होमगार्ड जवान ड्यूटी के लिए परेशान रहते थे. इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि इसको लेकर शिकायत होती थी कि ड्यूटी देने में भेदभाव किया जाता है. ई-कमान शुरू होने से वेतमान बीमारी स्वत: समाप्त हो जायेगी. इसको ले होमगार्ड जवान परेशान रहते थे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home