Sunday, 24 December 2017

जिले के विकास काे रोड मैप बनकर हुआ तैयार

Image result for road map
अररिया : बीते दिनों केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव के जिला भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देश का अनुपालन जिला प्रशासन ने कर दिया है. निर्देश के आलोक में विकास के लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है. परियोजना प्रस्ताव में पूर्णिया के सरसी से रानीगंज होते हुए फारबिसगंज जाने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की जरूरत भी बतायी गयी है.
  गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आर्थिक व सामाजिक रूप से देश के सबसे अधिक पिछड़े जिलों के विकास की योजना बनायी है. फिलहाल जिन 30 अतिपिछड़े जिलों का चयन किया गया है, उनमें अररिया सहित बिहार के पांच जिले शामिल हैं.
 
इसी क्रम में डीएम, डीडीसी व अन्य आलाधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना प्रस्ताव बनाने व स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया था. बैठक के बाद परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के लिए डीएम व डीडीसी ने अले अलग स्तर व विभागों के साथ कई चरणों में बैठकें की. आखिरकार परियोजना प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home