कैसे हो इलाज, खुद बीमार है सदर अस्पताल
रेफर कर दिये जाते हैं सड़क दुर्घटना के शिकार मरीज : सदर अस्पताल में एक साल से किसी महिला चिकित्सक व हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है. इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है. अनुमान के मुताबिक हर दिन एक दर्जन से अधिक दुर्घटना के शिकार मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे में हल्के चोट आने पर भी रोगी को अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है. यही हाल महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण रोगियों को उठानी पड़ रही है. महिला मरीज अपने समस्याओं को पुरूष चिकित्सक के सामने अच्छे से नहीं रख पाते. शोषण की शिकार महिलाओं को भी जरूरी जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज रेफर करना पड़ता है.
अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेंटर बंद
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home