Wednesday, 27 December 2017

शहर में वाहनों के कतार से झांक रही जाम की सिरदर्दी

Image result for cold season for poor
पूर्णिया  : शहर तेजी से बदल रहा है. शहर में नये-नये शोरूम खुल रहे हैं, तो यहां आधा दर्जन से अधिक मॉल भी खुल चुके हैं. लेकिन, समस्या यह है कि अधिकांश शोरूम और मॉल के सामने पार्किंग की व्यवस्था नदारद है. सभी प्रमुख बाजारों का कमोबेश एक जैसा हाल है. पार्किंग के अभाव में मधुबनी बाजार से गुलाबबाग व पोलिटेक्निक चौक से पूर्णिया सिटी तक हर रोज हजारों दो चक्का और चार चक्का वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं.वाहनों के झुरमुट के कारण यह स्थिति आम लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है.
 
शहर में जाम का प्रमुख कारण भी यही माना जा रहा है. दरअसल, पार्किंग की कोई निश्चित जगह नहीं होने के कारण जहां-तहां वाहनों को लगाना खरीदारों की मजबूरी बनी हुई है. शोरूम और मॉल संचालकों के लिए पार्किंग कोई समस्या नहीं है और वाहनों की चोरी की स्थिति में वह जिम्मेदारी भी नहीं लेते हैं. अक्सर वाहनों की चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं. हालांकि, तीन साल पूर्व रोड के किनारे वाहन पार्किंग करने वालों के विरुद्ध स्थानीय स्तर पर अर्थ दंड के प्रावधान बनाये गये थे. वह प्रावधान भी ठंडे बस्ते में चला गया. इसके लिए जिम्मेदार उदासीन हैं.
विकास बाजार में लोग लाचार

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home