Wednesday, 27 December 2017

बकाया भुगतान नहीं होने से एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Image result for x rayकटिहार : सदर अस्पताल में बकाया भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को  अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी हड़ताल पर चले गये. एक्सरे  व अल्ट्रासाउंड बंद किये जाने के कारण मंगलवार को सैकड़ों मरीज अल्ट्रासाउंड एवं  एक्सरे कराने से वंचित रह गये. सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले छह माह से खराब रहने के कारण आइजीएमएस  द्वारा ठेके पर अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे किया जाता था, लेकिन  पिछले 19 माह से अल्ट्रासाउंड व 14 महीने से एक्स-रे का भुगतान नहीं मिलने के कारण संवेदक द्वारा 27  नवंबर को हड़ताल की गयी थी .
 
29 नवंबर को  डीएम व सीएस के मौखिक आश्वासन पर 10 दिनों के अंदर भुगतान करने के  निर्देश पर 29 नवंबर से अल्ट्रासाउंड  एवं एक्स-रे होने लगा, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक संवेदक  को बकाया भुगतान नहीं किया गया.सुबह से ही सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी  हड़ताल पर चले जाने से दिनभर मरीज परेशान रहे. इसके बावजूद भी सदर अस्पताल  प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home