Wednesday, 27 December 2017

देश के अग्रणी जिलों में शुमार होगा कटिहार

Image result for katihar
नीति आयोग द्वारा चिह्नित जिलों में तैनात अधिकारियों की निगरानी व देखरेख में ही जिलों के विकास का एक्शन प्लान बनाया जायेगा तथा उसके क्रियान्वयन को लेकर पहल की जायेगी.
 
कटिहार : न्यू इंडिया 2022 के तहत कटिहार जिले की कार्य योजना एवं जिले के समुचित विकास को गति देने को लेकर संभावनाएं तलाशने के लिए मंगलवार को नीति आयोग की ओर से केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित कुमार तिवारी कटिहार पहुंचे. जिले में आवश्यकता आधारित सेक्टरों को चिह्नित करने व केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित विकास के मानकों पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र से विस्तार से बातचीत की.
 
समाहरणालय के सभाकक्ष में इस उद्देश्य को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नीति आयोग से कटिहार में प्रतिनियुक्त अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि कटिहार सहित देश के कई पिछड़े जिलों को नीति आयोग ने विकास की गति तेज करने के उद्देश्य से चिह्नित किया है. उनका यह दौरा व बैठक इसी उद्देश्य को लेकर है कि कटिहार  जिले के किन-किन क्षेत्रों में विशेष फोकस करने की जरूरत है. इससे यहां के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके एवं देश के सकल घरेलू उत्पाद के सूचकांकों में जिले का भी बेहतर योगदान हो सके. उल्लेखनीय है कि नीति आयोग ने देश के 155 जिले को पिछड़े जिलों में शामिल किया है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home