
पूर्णिया : रामबाग के सूर्यनारायण सिंह यादव कॉलेज के निकट स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चारों ने जेबर व नगदी की चोरी कर लिया. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. पीड़ित गृहस्वामी दिलीप कुमार मंडल तीन दिन पूर्व घर बंद कर अपने पैतृक गांव भवानीपुर गये थे. सोमवार की संध्या जब वह रामबाग पहुंचे तो घर के दरबाजे का ताला टूटा हुआ देखा. कमरे में सामान बिखरे हुये थे. गृहस्वामी ने बताया कि आलमारी में रखा दो जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ा कान की बाली एवं 500 रुपये नगद की चोरी हुई है. सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि धटना की शिकायत गृहस्वामी द्वारा नहीं की गयी है.
Labels: khabar seemanchal
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home