जिला में राजद के बंद का मिला-जुला असर
किशनगंज : बिहार में बालू-गिट्टी संकट को लेकर राजद के आहूत बिहार बंद का किशनगंज में मिलाजुला असर रहा. राजद कार्यकर्ताओं ने जिले भर में जगह-जगह सड़क मार्ग को बाधित कर विरोध दर्ज कराया. एनएच 31 को तीन घंटे तक जाम रखा गया. इससे पड़ोसी राज्य बंगाल तक वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ. किशनगंज शहर में जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार घूमकर बंद कराने की कोशिश की. कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद भी की. बाद में बस स्टैंड के सामने एनएच 31 पर बैठकर सड़क जाम किया. इस दौरान चंद मिनटों में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home